मध्यप्रदेश: 13 जिले सूखाग्रस्त घोषित - Khabar NonStop
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के 13 जिलों की 110 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। इन जिलों में 25 फीसदी से कम बारिश हुई है इसके साथ ही भू-जलस्तर में कमीं को आधार बनाया गया है।
कौन-कौन से जिले हैं शामिल ?
बता दें कि जिन जिलों को सुखाग्रस्त घोषित किया गया है उनमें जिला अशोकनगर की सात, भिण्ड की 8, छतरपुर की 11, दमोह की 7, ग्वालियर की 5, इंदौर की 5, पन्ना की 9, सागर की 11, सतना की 10, शिवपुरी की 9, सीधी की 7, टीकमगढ़ की 10 और विदिशा की 11 तहसील शामिल हैं।
एमपी के मंत्री का दिल्लीवासियों को आमंत्रण, मध्यप्रदेश में मनाए दिवाली
कौन-कौन से तहसीलों को किया सूखाग्रस्त घोषित ?
वहीं, इन जिलों में अशोकनगर जिले की अशोकनगर, चंदेरी, ईसागढ़, शाढोरा, मुंगावली, पिपरई, नई सराय. भिण्ड जिले की भिण्ड, गोहद, लहार, मेहगाँव, रोन, मिहोना, अटेर, गोरमी शामिल हैं। छतरपुर जिले की छतरपुर, नौगांव, राजनगर, लौड़ी, गौरिहार, बड़ा मलहरा, विजावर, बकस्वाहा, चंदला, घुवारा, महाराजपुर. दमोह जिले की दमोह, बटियागढ़, हटा, जवेरा, पथरिया, तेन्दुखेड़ा, पटेरा शामिल हैं। ग्वालियर जिले की ग्वालियर, डबरा, भितरवार, चीनोर, घाटीगाँव. इंदौर जिले की इंदौर, महू, देपालपुर, सांवेर, हातोद तथा पन्ना जिले की पन्ना, अजयगढ़, गुनौर, पवई, शाहनगर, रैपुरा, अमानगंज, देवेन्द्र नगर और सिमरिया तहसील को सूखा प्रभावित घोषित किया गया शामिल हैं।
सागर जिले की सागर, खुरई, बन्डा, रहली, गढ़ाकोटा, बीना, देवरी, केसली, राहतगढ़, मालथौन, शाहगढ़. सतना जिले की रघुराज नगर, नागौद, अमरपाटन, उचेहरा, रामपुर बघेलान, रामनगर, मैहर, मझगंवा, बिरसिंहपुर, कोटर. शिवपुरी जिले की शिवपुरी, पोहरी, परवर, करैरा, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, बदरवास, बैराड़. सीधी जिले की बहरी, चुरहट, गोपदबनास, कुशमी, मझौली, रामपुर नैकिन, सिहावल शामिल हैं।
MP: कांग्रेस ने राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित
टीकमगढ़ भी शामिल
वहीं, टीकमगढ़ जिले को सुखाग्रस्त घोषित करने को लेकर कुछ दिन पहले ही किसानों ने मांग की थी जिस दौअरण पुलिस ने उनकी धुनाई की थी जिसकी जांच के भी आदेश दिए गए हैं। आखिरकार सरकार ने टीकमगढ़ को भी सुखाग्रस्त जिलों में शामिल किया है जिनमें टीकमगढ़, बलदेवगढ़, जतारा, पलेरा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी, ओरछा, खरगापुर, मोहनगढ़, लिधौरा तथा विदिशा जिले की विदिशा, ग्यारसपुर, बासौदा, नटेरन, कुरवाई, सिरोंज, लटेरी, शमाशाबाद, त्योंदा, गुलाबगंज और पठारी तहसील को शामिल हैं।
MP के सभी निकायों को QCI ने खुले में शौच मुक्त किया घोषित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybMtOZ
Comments
Post a Comment