sss

; //]]>

13 टीमों की वनडे और 9 टीमों की टेस्ट लीग शुरू करेगी ICC - Khabar NonStop

ODI league

आईसीसी ने 2019 और 2020 में नौ टीमों की टेस्ट और 13 टीमों की वनडे लीग शुरू करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक टेस्ट सीरीज की लीग में नौ टीमें दो साल के भीतर छह सीरीज खेलेंगी। इस मैचों में तीन सीरीज अपने देश में और तीन विदेशी धरती पर खेला जायेगा।

इनसे प्रेरित होकर मिताली राज खेलेंगी 2021 का वर्ल्ड कप

वनडे लीग से मिलेगा वर्ल्ड कप में प्रवेश

इस सम्बन्ध में आईसीसी की एक बैठक ऑकलैंड में संपन्न हुई। इस बैठक में यह तय किया गया कि सभी टीम को न्यूनतम दो और अधिकतम पांच टेस्ट मैच खेलने होंगे। आखिर में वर्ल्ड टेस्ट लीग चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जायेगा। वनडे लीग के मैच से टीम को सीधे वर्ल्ड कप में प्रवेश मिलेगा। 12 पूर्ण सदस्य देशों और मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप विजेता के बीच यह सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई टीम से मांगी माफ़ी

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने एक बयान में कहा, “मैं सभी सदस्यों को इस फैसले पर पहुंचने के लिए बधाई देता हूं। द्विपक्षीय क्रिकेट को मायने देना नई चुनौती ही नहीं थी, बल्कि पहली बार असल समाधान पर सहमति बनी है।” शशांक मनोहर ने कहा, “इसके मायने हैं कि दुनियाभर में क्रिकेटप्रेमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मजा ले सकेंगे और उन्हें पता होगा कि हर मैच महत्वपूर्ण है।”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं “आशीष नेहरा”

वहीं आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा, “आईसीसी बोर्ड के फैसले के मायने हैं कि हम पहले सत्र का कार्यक्रम और अंक व्यवस्था तय कर सकते हैं। आईसीसी बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2019 तक चार दिवसीय टेस्ट के ट्रायल को मंजूरी दे दी। अन्य फैसलों में नामीबिया को वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन दो का मेजबान चुना गया है, जो फरवरी 2018 में होगी। वहीं, नीदरलैंड्स आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर 2018 का मेजबान होगा।”

कुलदीप यादव ने आश्विन और जडेजा पर दिया बड़ा बयान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gCNw0C

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop