इस नए डिवाइस को लगाने से 12 साल तक नहीं देना होगा बिजली का कोई बिल!
अगर गर्मियों में एसी ज्यादा चल जाए तो घर में बिजली का बिल इतना लंबा हो जाता है कि अच्छे खासे इंसान को हार्टअटैक आ जाए। वहीं अगर सर्दियों में गीजर ज्यादा चल जाए तो भी कुछ ऐसा ही हाल होता है। क्या आप भी साल भर किसी न किसी तरीके से बिजली का बिल कम करने के तरीके ही ढूंढते रहते हैं। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अब एक ऐसा डिवाइस आ चुका है, जिससे आपको फ्री में बिजली मिलेगी। इस डिवाइस की मदद से लगातार 12 साल तक फ्री में बिजली मिलेगी और यह उपकरण जल्दी ही मार्केट में आ जाएगा।
इस डिवाइस को भारत में जन्मे अरबपति उद्यमी मनोज भार्गव ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है। इस दौरान एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म – बिलियस इन चेंज 2 दिखाई गई। इसमें 5 नए आविष्कारों का लाइव डेमो दिखाया गया। भार्गव ने इस इवेंट में पोर्टेबल सोलर डिवाइस हंस 300 पावरपैक और हंस सोलर को भारतीय बाजार में उतारने के लिए कहा।
इनमें हंस पावरपैक डिवाइस केवल बिजली ही उत्पन्न नहीं करता, बल्कि इसमें बिजली स्टोर भी होती है। इस तरह हंस सोलर ब्रिफकेस एक तरह का सोलर पावर स्टेशन है। उनके अनुसार इस डिवाइस से भारी तादाद में जरूरतमंद लोगों को बिजली उपलब्ध करवाई जा सकती है।
Hans 300 Powerpack free electricity
हंस 300 पावरपैक से कई बल्ब, टीवी, पंखे जैसी मूलभूत आवश्यकता वाली चीजें चलाई जा सकती हैं। यह 130 घंटे और 300 घंटे का पावर देने वाले दो वेरिएंट में लाया गया है। इन दोनों की कीमत क्रमश: 10000 और 14000 रुपए है। कंपनी इसकी 12 साल की गारंटी दे रही है यानी कि आपको 12 साल तक कोई बिजली बिल नहीं चुकाना पड़ेगा। इस डिवाइस को भारत में अगले साल मई तक लाया जाएगा।
The post इस नए डिवाइस को लगाने से 12 साल तक नहीं देना होगा बिजली का कोई बिल! appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2yd00FT
Comments
Post a Comment