12 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा, इन दोनों को आज आर्द्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को प्रयास करने पर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में भी नए लाभ होने की संभावना है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज जमीन-जायदाद में निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज किसी कार्य में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, सकारात्मक माहौल में प्रसन्न रहेंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातक आज ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान उठाने से बचें, खर्चा बढ़ने की संभावना है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
तुला
तुला राशि के जातक आज किसी को बिन मांगे सलाह न दें, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने फाइनेंस से संबंधिक कागजातों को संभालकर रखें, महत्वपूर्ण कार्यों में परिजनों की राय अवश्य लें।
धनु
धनु राशि के जातक समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लें, मित्रों की राय पर ध्यान दें।
मकर
मकर राशि के जातकों के सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, किसी खास कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में उत्साह व ताजगी रहेगी, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों का आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 12 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i7hwW0
Comments
Post a Comment