आज ही के दिन 12 साल पहले लम्बे बालों वाले धोनी ने किया था कारनामा - Khabar NonStop
आज ही के दिन 12 साल पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड कायम किया था। आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंकाई टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम धोनी ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अपना धमाकेदार प्रदर्शन किया था। तारीख थी 31 अक्टूबर साल था 2005, इसी दिन लम्बे बालों वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
न्यूजीलैंड ने दी थी कांटे की टक्कर, इस वजह से जीत पाई टीम इंडिया
श्रीलंका ने की थी डराने की कोशिश
इस मैच में श्रीलंका ने 298 रन बनाये थे। इस स्कोर से श्रीलंकाई टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को डराने की कोशिश की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में रिकॉर्ड कायम कर दिया था। धोनी ने इस मैच में 145 गेंदों में 183 रन बनाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों को चौंका दिया था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। द्रविड़ ने धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा था। क्योंकि भारतीय टीम ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर अपने स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था।
‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’
जब उड़ा था धोनी का हेलीकाप्टर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हेलीकाप्टर शॉट के बदौलत आक्रामक पारी खेलते हुए रिकॉर्ड रन बनाये थे। धोनी का सामना चमिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन जैसे खतरनाक गेंदबाजों से था। लेकिन लम्बे बालों वाले धोनी के सामने इनकी एक न चली। धोनी के आक्रामक पारी के सामने श्रीलंकाई गेंदबाजों की हालत खराब हो गयी। धोनी ने इस मैच में 40 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था। 85 गेंदों में आक्रामक पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने जिताऊ पारी खेली। इस मैच में धोनी ने अपने हेलीकाप्टर शॉट के बदौलत 15 चौके और 10 गगनचुम्बी छक्के जड़े थे।
हार्दिक पंड्या ने खिलाड़ियों से बदला लेने की दी धमकी, देखें विडियो
धोनी ने तोड़ दिया था गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गए स्कोर को तोड़ा था। महेंद्र सिंह धोनी ने एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनों के रिकॉर्ड को 183 रन बनाकर तोड़ दिया था। धोनी का यह रिकॉर्ड आज भी वैसे बना हुआ है।
धोनी और जीवा के बीच लड्डू को लेकर हुई लड़ाई, देखें विडियो
धोनी 10,000 रन के करीब
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कुल 309 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में धोनी ने 9826 रन बनाए हैं। धोनी इस लक्ष्य से मात्र 174 रन दूर हैं। धोनी ने बतौर विकेटकीपर भी रिकॉर्ड कायम किया था। धोनी ने 103 स्टंपिंग कर रिकॉर्ड कायम किया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थरों से हुआ हमला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A30wV5
Comments
Post a Comment