खूनी संघर्ष में 12 घायल और एक की मौत - Khabar NonStop
मऊ। मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गाव में दो पक्षों में खुनी संघर्ष हुआ और जमकर लाठी डंडे चले जिसमे 3 महिला समेत 12 लोग घायल हो गए है और एक वृद्ध की मौत हो गई है। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर इलाज चल रहा है। वही इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही में जुट गई है।
बीजेपी नेता ने बाहुबली MLA मुख्तार के बेटे को दी चेतावनी
ये है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गाव का है जहा पर पोखरी का विवाद पहले से चला आ रहा है। इसमें दो माह पहले दोनों पक्षों में पुलिस के सामने समझौता हुआ था। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगो ने इसका विरोध किया और पहले से घात लगाये एक पक्ष के ऊपर हमला बोल दिया और जमकर लाठी डंडे चलाये। जिसमे 3 महिला समेत 12 लोग घायल हो गए है और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहा पर इनका इलाज चल रहा है। वही इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करके कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
शिक्षक द्वारा आत्मदाह का प्रयास, हंगामा
धान काटने गए लोगों पर हुआ हमला
वही इस मामले में घायल ने बताया की हम लोग कम थे और वो लोग ज्यादा थे उसी में हमको चोट लग गई। हम लोगो का पुराना मामला था पोखरी का और हम लोग धान काटने गए थे उसी समय हम आये तो हमे मारने लगे। और इटा चलाने लगे जिसमे हमारे चाचा कांता यादव की इसमें मौत हो गई।
अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z377lr
Comments
Post a Comment