भगवान पर भी जीएसटी की मार, मूर्तियों पर 12 प्रतिशत दाम बढ़े - Khabar NonStop
मेरठः- भारत त्योहारों का देश है और दिवाली उन सभी त्यौहारों में सबसे खास होती है। रोशनी का ये त्योहार पांच दिनों तक चलता है और धनतेरस के साथ दीवाली की शुरूआत हो चुकी है। शहरवासी बाजारों में शाॅपिंग के लिए निकल रहे हैं। वहीं, जीएसटी लागू होने के बाद जिस तरह से व्यापारियों को नुकसान हुआ है, उसके बाद अब दिवाली से व्यापारियों को खासी उम्मीद है। अधिकतर सामानों पर जीएसटी लगा है और जीएसटी की मार से भगवान की मूर्तियां भी नहीं बच पाई हैं। पिछले साल जो मूर्तियां 500 रू में मिल रही थी वहीं अब 620 रू की मिल रही हैं। मिट्टी की मूर्तियों पर सरकार ने 12 प्रतिशत की जीएसटी लगाई है, जिससे मूर्तियों के कारोबार पर भी असर पड़ा है।
मथुरा: धनतेरस पर दीपक जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बाजार में न केवल मेरठ में ही तैयार की गई बल्कि कोलकाता, लखनऊ और कानुपर से आई मूर्तियां भी खासी पंसद आ रही हैं। मूतियों को तैयार करने में कलाकार अपनी पूरी मेहनत करता है। साल भर की मेहनत के बाद उन्हें त्योहारों का इंतजार होता है क्योंकि त्योहार में ही उन्हें मेहनत का दाम मिलता है। इस बार बाजार में प्लास्टर आॅफ पेरिस की जगह इको फ्रेंडली मूर्तियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। अब इसे एनजीटी की सख्ती का असर कहें या फिर कुछ ओर लेकिन इस बार मिट्टी की मूर्तियां ज्यादा पसंद की जा रही है।
मिट्टी की मूर्तियां इतनी खूबसूरती के साथ सजाई गई हैं रंगो का खास ख्याल इनमें रखा गया है। माथे पर मुकुट और उनके वस्त्रों पर भी खासा ध्यान दिया गया है। एक से बढ़कर एक मूर्ति बाजार में है। मात्र 50 रू से लेकर 6 हजार रू तक की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। आप अपने अनुसार मूर्तियां खरीद सकते हैं। यूं भी दिवाली के मौके पर खासतौर पर लक्ष्मी-गणेश, धनकुबेर और सरस्वती जी की पूजा की जाती है।
मूर्तियों के बाद अगर बात करें घर की साज-सज्जा की तो बाजार में आपको इतनी वाईड रेंज मिलेगी कि आप सोच भी नहीं सकते है। आॅनलाईन शांपिंग को छोड़िए और बाजार में आई नई-नई चीजों को ट्राई कीजिए। क्योंकि यंहा आपको आॅनलाईन खरीददारी से ज्यादा मजा आएगा और सस्ता सामान भी आपको मिलेगा। घर की सज्जा के लिए मूर्तियों से लेकर एक से बढ़कर एक पेटिंगस है जो आपके घर की दिवारों को जींवत कर देगीं। कहते हैं कि दिवाली से नए साल की शुरूआत होती है नया साल यानि के नया समय तो आप घर के लिए घड़ी भी खरीद सकते हैं।
घर की सजावट के लिए ओरिजन फ्लावर्स खास मायने रखते हैं लेकिन आर्टिफिशियल फ्लावर्स का बाजार भी इस साल गुलजार है। फूलों की अलग-अलग लड़ी… जो खूबसूरत भी हैं और उनमें खुशबू भी है। इसके साथ घर के लिए फ्लावर पोट और आर्टिफिशियल फ्लावर्स की भी मार्केट में वाइट रेंज अवेलेबल है। तो धनतेरस के मौके पर देर मत कीजिए और निकल जाए शाॅपिंग के लिए।
धनतेरस आज, ग्राहकों के इंतजार में बाजार, आज खूब होगी धनवर्षा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ypfNSa
Comments
Post a Comment