11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा वृष राशि को त्यागकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मृगशिरा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातक आज पूरे दिन किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे, रोजगार की समस्या भी परेशान कर सकती है।
वृष
वृष राशि के जातकों को आज अपने प्रेमी का पूरा सहयोग मिलेगा, शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार करने के लिए दिन बेहतरीन है मन लगाकर कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी।
कन्या
कन्या राशि के जातकों की समस्याओं का आज समाधान होगा, परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं।
तुला
तुला राशि के जातक अगर नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज उनके लिए रोजगार मिलने की संभावना है, जो भी काम मिले उसे करने से पीछे न हटें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के आज रूके हुए काम बनेंगे, व्यापार में लाभ के भी योग बन रहे हैं।
धनु
धनु राशि के जातकों की मुलाकात आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है, आज व्यवसायिक यात्रा पर जाने से बचें, कार्य पूर्ण होने में संदेह है।
मकर
मकर राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, शाम के समय परिवार के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज अपना काम पूरी निष्ठा से करेंगे, किए गए कार्य में सफलता के भी योग बन रहे हैं।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों के लिए नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है, आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति में सुधार आएगा।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 11 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zbLkVr
Comments
Post a Comment