sss

; //]]>

11वीं की छात्रा का अश्लील फ़ोटो, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल - Khabar NonStop

Rape

पीलीभीत। आखिर कब तक लडकियां दबाव में आकर अपने साथ हो रहे दुष्कर्म को बर्दाश्त करती रहेगीं। और लडके उन्हें ब्लैकमेल करके उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते रहेगें। ताजा मामला पीलाभीत का है। यूपी के पीलीभीत जिले में 11वीं की छात्रा का अश्लील फ़ोटो, वीडियो बायरल करने का डर दिखाकर एक युवक ने युवती से संबंध बना लिए और उसको लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं छात्रा के मना करने पर उसके रिश्तेदारों को अश्लील वीडियो भेज दिए। परेशान युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज़ करा दी है।

पीलीभीत पुलिस ने लूट के गैंग का किया पर्दाफाश

क्या है पूरा मामला

यह मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र का है जहाँ पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। गाँव का ही मनोज कुमार पिछले काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसकी फ़ोटो खींच लीं और उनको बायरल करने की धमकी देकर छात्रा से अवैध संबंध बना लिए। छात्रा ने डर की बजह से अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। छात्रा ने जब बिरोध किया तो आरोपी युवक ने छात्रा पर दबाब बनाने के लिए छात्रा के अश्लील फ़ोटो, वीडियो को उसके रिश्तेदारों को भेज दिया।
जब इसकी जानकारी छात्रा के पिता को मिली तब छात्रा ने अपनी आपबीती पिता को बताई। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

गायब हुईं तीनों छात्राएं दिल्ली में घूमती मिली



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hms2W3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop