sss

; //]]>

11 गांव के लोगों ने हाईवे पर किया हंगामा - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-नेशनल हाईवे एनएच 91 पर दो दिन पहले रोडवेज बस और टेम्पों की टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन महिलाओ की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। बता दें कि इस मामले में खुर्जा के 11 गांव के लोगों को पता लगी तो उन्होंने नेशनल हाईवे एनएच 91 पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि हाईवे पर या तो फलाई ओवर बने या गोल चक्कर जिससे लोगों की जान बच सके। गुस्साऐ लोगों को समझाने आई पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया। पथराव होता देख पुलिस ने भी जमकर लोगों पर लाठियां भांजी।

बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर हंगामा

क्या है पूरा मामला ?

मामला बुलंदशहर के खुर्जा नेशनल हाईवे एनएच 91 का है। नेशनल हाईवे पर दो दिन पहले रोडवेज की साहिबाबाद डिपो की बस तेज रफ्तार में बुलंदशहर से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। बता दें कि शिकारपुर की तरफ से आ रहे एक टेम्पों से तेज रफ्तार रोडवेज बस की भिडंत हो गई। बस और टेम्पो की भिडंत होने से 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। आज टेम्पो के डाईवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। डाईवर की मौत की जानकारी मिलने के बाद 11 गांव के लोगों ने नेशनल हाईवे एनएच 91 पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इस चौराहे पर पूर्व में भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जो दर्दनाक हैं। लोगों को जान-माल की हानि भी हुई है और भविष्य में भी दुर्घटनायें घटित होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। 11 गांव के लोगो का कहना था कि हाईवे पर या तो फलाई ओवर बनाया जाये या फिर गोल चक्कर जिससे लोगों की जान और माल बच सके।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

नेशनल हाईवे एनएच 91 पर जाम लगा रहे लोगों को समझाने गई पुलिस ओर प्रशासन की लापरवाही बताते हुए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने यूपी सरकरार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि गुस्साऐ लोगों को समझाने आई पुलिस पर लोगों ने जमकर पथराव शुरु कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। वहीं, दूसरी तरफ खुर्जा के एसडीएम की माने तो हाईवे के बीच में चौरहा होना दुर्घटना को नौता दे रहा है। इस वजह से मैने बुलंदशहर जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमे इस चौराहे को यहां से हटाकर बुलंदशहर से 200 मीटर दूर करने के लिए कहा हैं।

खुर्जा सीओ और एसडीएन ने नेशनल हाईवे का जाम खुलावाकर आवागमन सुचारु करवा दिया गया है। बता दें कि नेशनल हाईवे पर जाम लगाना असंवैधानिक होता है। अब नेशनल हाईवे पर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके कार्यवाही की जायेगी। ​

न्याय न मिलने पर युवती ने की आत्महत्या, हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z5DR9l

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop