sss

; //]]>

‘102 नॉट आउट’ में 26 साल बाद साथ नजर आयेंगे ये दो सुपरस्टार - Khabar NonStop

102 not out
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन करीब 26 साल बाद बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है ‘102 नॉट आउट’। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। बता दें कि इसकी जानकारी उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी है।

शाहरुख़ की इस फिल्म में ‘पद्मावती’ आयेंगी नजर

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, “मेरी एक और परियोजना समाप्त हुई। अभी-अभी ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग से वापस आया हूं। यह खत्म हुआ और अब अगले के लिए काम शुरू।” आपको बता दें इस फिल्म को उमेश शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अमिताभ बच्चन में एक 102 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है जबकि ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन के 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दोनों एक्टर्स को बूढ़ा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि ये फिल्म गुजराती राइटर-डायरेक्टर सौम्या जोशी के नाटक ‘102 नॉट आउट’ पर बन रही है। दोनों ही एक्टर पहली बार गुजराती किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर उमेश ने कहा था, ‘मैंने असली नाटक को प्रोड्यूस किया था और मैं जानता था कि इसे एक अच्छे फिल्म में बदला जा सकता है. सौम्या ने फिल्म की कहानी बेहतरीन लिखी है।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ysTFpY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop