‘गोलमाल अगेन’ ने चार दिन में कमाए 100 करोड़ से ज्यादा रूपये - Khabar NonStop
मुंबई। आखिरकार बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को खुशी मनाने की वजह मिल ही गई। बता दें कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। गौरतलब है कि फिल्म ने पहले चार दिन में ही 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘गोलमाल’ की टीम ने दिया ‘गोलमाल 5’ बनाने का संकेत
#GolmaalAgain passes the crucial ‘Monday test’ with SOLID numbers… Crosses ₹ 100 cr mark… SUPERB…
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 24, 2017
आपको बता दें फिल्म गोलमाल अगेन ने सोमवार को 16.04 करोड़ रु. की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने रिलीज के चार दिन में 103.64 करोड़ रु. मेकर्स की झोली में डाल दिए हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने पहले दिन 30.14 करोड़ रु., दूसरे दिन 28.37 करोड़ रु. और तीसरे दिन 29.09 करोड़ रु. कमाए थे।
#GolmaalAgain Fri 30.14 cr, Sat 28.37 cr, Sun 29.09 cr, Mon 16.04 cr. Total: ₹ 103.64 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 24, 2017
बता दें कि गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने विदेश में सोमवार तक 22.95 करोड़ रु. का बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म में दुनिया भर में कुलकर सवा सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं अगर फिल्म के बजट की बात करें तो लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y3vIBj
Comments
Post a Comment