अमेरिका का भारत के लिए ‘100 साल’ का प्लान - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दुनिया में तेजी से बदल रहे हालात के बीच विभिन्न देशों के बीच नए रिश्तों की भी शुरुआत हो रही है। ऐसे ही रिश्तों की शुरुआत भारत और अमेरिका के बीच कही जा सकती है। जहां अमेरिका का दबदबा एशिया में कम हो रहा है और चीन जिस तेजी से इस क्षेत्र में उभरा है तो ऐसे में अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी की जरुरत है। यही कारण है कि अमेरिका आगामी 100 सालों तक भारत अमेरिका के रिश्तों की नींव रखने वाला प्लान बना रहा है।
विदेश मंत्री करेंगे दौरा
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन जल्द ही एशिया के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हो सकता है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इससे पहले भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जता चुके हैं।
चीन-पाकिस्तान को खरी खरी
अफगानिस्तान में आपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद अमेरिका पाकिस्तान से काफी नाराज है। वहीं चीन अमेरिका के वर्चस्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बता दें कि चीन परोक्ष रुप से उत्तर कोरिया का समर्थन करता आया है। अब जब उत्तर कोरिया अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। यही कारण है कि अमेरिका अब पाकिस्तान और चीन के खिलाफ है। ऐसे में अमेरिका अब भारत के साथ सहयोग मजबूत करने में जुटा है।
इन देशों की करेंगे यात्रा
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन 20-27 अक्टूबर को दक्षिण एशिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रेक्स टिलरसन सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड और भारत का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि अमेरिका अपनी दक्षिण एशियाई नीति में भारत को अहम जगह दे सकता है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के भारत दौरे पर सभी की निगाहें लगी हुई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zDPsh0
Comments
Post a Comment