सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट - Khabar NonStop
बिलासपुर। मौसमी बीमारियों के प्रकोप में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूल के बच्चे आ गये हैं। इन बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में एक परीक्षण कराया गया तब ये बात सामने आई। इस रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पाया गया कि सरकारी स्कूल का हर दसवां बच्चा मौसमी बीमारियों के प्रकोप से पीड़ित है।
घर में नकली नोट छापकर खेलता था जुआ, गिरफ्तार
लगभग दो हजार बच्चे हैं बीमारियों से ग्रसित
सरकारी स्कूलों में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस परीक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में लगभग दो हजार बच्चे गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 10 में से एक बच्चा किसी न किसी रोग से ग्रसित है। इस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग इन बच्चों को बीमारियों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन अस्वस्थ बच्चों के इलाज के लिए जल्द ही टीम भेजी जायेगी।
सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे पानी वाला पेट्रोल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yMHbcI
Comments
Post a Comment