sss

; //]]>

मंदिरों के देश ‘भारत’ के ये 10 भव्य मंदिर, जरुर देखें - Khabar NonStop

temples

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भारत के १२ ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। मान्यता है कि, भगवान शिव ने जब चंद्रमा को श्राप से मुक्त किया था तब चंद्र देव ने इस शिवलिंग की स्थापना थी।

बनारस की सैर कर, कुछ समय के लिए आप भी बन जाएं ‘बनारसिया’

temples
मुंबई में भगवान गणेश को समर्पित सिद्धिविनायक मंदिर १८०१ में बनवाया गया था। इस मंदिर में अंदर की छत सोने से मढ़वाई गई है। गणपति उत्सव के दौरान यहां की रौनक वाकई देखनेवाली होती है।

बड़े गजब नजारे हैं मुदुमलाई नेशनल पार्क के, आप भी जरूर देंखें

temples
तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित भगवान शिव का रामनाथस्वामी मंदिर १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर में दो शिवलिंग हैं। एक शिवलिंग माता सीता ने बनाया था और दूसरा हनुमानजीद्वारा लाया गया था।

करें यात्रा प्राचीन इमारतों के गढ़ मध्य प्रदेश की..

temples
जम्मू के कटरा मे ऊंचे पहाड़ों पर बैठी मां शेरावाली का मंदिर ‘वैष्णो देवी’ के नाम से जाना जाता है। यहां साल भर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं का तांता लगता है। इस मामले में यह मंदिर भारत में दूसरे स्थान पर है।

आप भी देखें यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइटों में शुमार ये जगहें

temples
बिहार स्थित महाबोधी मंदिर बौद्ध धर्म में आस्था का एक विशेष केंद्र है। इस मंदिर को यूनेस्को (UNESCO) ने विश्व पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल किया है।

आप भी देखें सिक्किम के रवांगल शहर की प्राकृतिक खूबसूरती

temples
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित भगवान शिव का काशी विश्वनाथ मंदिर अपने आप में एक विशेष स्थान रखता है। इस मंदिर की स्थापना १७८० में अहिल्या बाई ने करवाई थी। काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि, वाराणसी में विश्वनाथ के दर्शन व गंगा स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है।

ये हैं फेमस हिल स्टेशन, आप भी ले हसीन नजारों का मजा

temples
असम में कामाख्या देवी का मंदिर देवी के ५१ शक्ति पीठों में से एक है। यह मंदिर सबसे ज्यादा तांत्रिक पूजा के लिए माना जाता है।

करना चाहते हैं चीप एंड बेस्ट डेस्टिनेशन की सैर, तो यहां चले जाइए

temples

महाराष्ट्र का शिरडी नगर साईं बाबा के मंदिर की वजह से विश्व प्रसिद्ध है। यह मंदिर भारत का तीसरा सबसे अमीर मंदिर है।

temples

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित श्री वैंकटेश्वर स्वामी का मंदिर ‘तिरुपति बालाजी’ के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर में साल में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह भारत का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है, जिसे राजा कृष्णदेव राय ने बनवाया गया था।

temples

उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर देश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की स्थापना १२वीं शताब्दी में हुई थी और यह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, मंदिर में भगवान को चढ़ाया जानेवाला प्रसाद देवी लक्ष्मी बनाती हैं।

इस मस्जिद की खूबसूरत नक्काशी, सबको है बहुत लुभाती



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l1KiZd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop