sss

; //]]>

जैश के 10 आतंकी बड़े हमले की साजिश में - Khabar NonStop

Intelligence report possible terrorist attackनई दिल्ली। इंटेलिजेंस के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के करीब 10 आतंकी भारत में बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी जम्मू-पठानकोट इलाका को निशाना बना सकते हैं। इसको लेकर सुरक्षाबलों को अलर्ट जारी किया गया है। ये पाकिस्तानी आतंकी सीमा पार करने में कामयाब हो चुके हैं।

पाक की नापाक हरकत का जवाब दे रही है सेना

अलग-अलग ग्रुप में बंटकर मूवमेंट जारी

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकियों के संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी मिली है। यह घुसपैठ करीब एक महीने पहले हुई है। आतंकी छोटे-छोटे ग्रुप में बंट चुके हैं। कुछ आतंकी पुलवामा की तरफ निकले हैं जबकि कुछ आतंकी श्रीनगर की तरफ मूव कर रहे हैं।

चोटी कटवा के चलते पुलवामा में हिंसा

आतंकियों के दाखिल होने की पक्की खबर

हालांकि इस बाबत इंटेलिजेंस रिपोर्ट और पुलिस रिपोर्ट में फर्क भी है। दोनों रिपोर्ट संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। एक एजेंसी का मानना है कि जो आतंकी मारे गए हैं वे इसी ग्रुप के हिस्से थे। दूसरी एजेंसी का मानना है कि वे जैश के दूसरे आतंकी थे। इतना तो तय है कि आतंकी भारत की सीमा में दाखिल हो चुके हैं इसलिए सुरक्षाबलों को अलर्ट जारी किया गया है। कल दिवाली है ऐसे में आने वाले 2-3 दिन काफी अहम हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xNWSRD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop