दोपहर 1 बजे होगा गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान - Khabar NonStop
गुजरात। हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तारीख के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है। बता दें चुनाव आयोग आज दोपहर 1 बजे गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल जब हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीख का ऐलान हुआ तो विपक्ष चुनाव आयोग पर गुजरात की तारीखों का ऐलान ना करने के लिए निशाना साध रहा था।
भाजपा की बढ़ी मुश्किल, ‘कैश-कांड’ पहुंचा कोर्ट
दो चरणों में चुनाव
गुजरात में दो चरणों में चुनाव हो सकते हैं। गौरतलब है कि 18 दिसंबर को हिमाचल चुनाव की मतगणना होगी। हो सकता है कि दोनों राज्यों की मतगणना साथ ही हो।
क्यों रुचिपूर्ण है गुजरात का चुनाव
गुजरात का चुनाव कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। गुजरात चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इस चुनाव में 2019 के चुनाव से पहले मोदी लहर की हकीकत पता चलेगी।
जानें क्यों गुजरात-हिमाचल में बन सकती है बीजेपी की सरकार
सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान ना होने से नाराज कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट चली गई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार जानबूझकर तारीखों के ऐलान में देरी कर रही है, ताकि लोकलुभावन घोषणाओं के लिए मौका मिल सके।
गुजरात चुनाव में देरी पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
बाढ़ की वजह से देरी
मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गुजरात में राहत कार्य जारी है और ऐसे में काफी संख्या में सरकारी बल इस कार्य में लगा हुआ है। राज्य सरकार के 26443 कर्मचारियों को चुनाव की ड्यूटी में लगाया जाना है। जो स्टाफ अभी राहत कार्य में लगा हुआ है, उसी स्टाफ को चुनाव की ड्यूटी में भी लगाया जाएगा क्योंकि चुनाव आयोग स्टाफ की आपूर्ति नहीं करता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xmQrR2
Comments
Post a Comment