सेना के जवानों को दिवाली का तोहफा, 1 रूपये में कर सकेंगे कॉल - Khabar NonStop
केंद्र सरकार ने दिवाली क मौके पर भारतीय सेना के जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ऐलान करते हुए कहा कि सेना जवानों द्वारा की जाने वाली फोन कॉल की दर को कम कर दिया गया है।
BSNL के साथ Micromax का Bharat One फोन लॉन्च, जानें ऑफर
मनोज सिन्हा ने बताया कि सेना के जवानों को एक कॉल का सिर्फ एक रूपया चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जवानों को सेटेलाइट फोन से कॉल के लिए 500 रूपये प्रति माह या एक कॉल का पांच रूपये देना पड़ता था, लेकिन जवानों को अब 5 रूपये की जगह केवल 1 रूपये देना होगा। यह सुविधा दिवाली के दिन से शुरू हो जाएगी।
Xiaomi के सर्विस सेंटर पर नहीं लगना होगा लाइन
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा मंत्रालय की ओर से यह उन सैनिकों को तोहफा है जो अपने परिवार से दूर रहते हैं और कॉल चार्ज अधिक होने की वहज से अपने परिवार से लंबे समय तक बात नहीं कर सकते थे अब वह लंबे समय तक बात कर सकेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kWyxTw
Comments
Post a Comment