गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की, जाखड़ 1 लाख वोटों से आगे - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग पक्की दिख रही है। दरअसल इस सीट पर अब तक हुई गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के स्वर्ण सलारिया के मुकाबले करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेजर जनरल (रिटायर्ड) सुरेश खजूरिया तीसरे नंबर पर हैं।
आपको बता दें कि गुरदासपुर लोकसभा सीट पर 11 अक्तूबर को हुए उपचुनाव को पंजाब की छह महीने पुरानी कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में प्रत्याशी का इतने बड़े अंतर से आगे चलना एक सकारात्मक ऊर्जा कांग्रेस खेमे में देगा।
चुनाव आयोग बिना दांत वाला शेर है : वरुण गाँधी
गौरतलब है कि इस सीट से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना (बीजेपी) सांसद थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया गया है। जिसमें अब कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं अगर केरल के वेनगना सीट पर हुए उपचुनाव की बात करें तो इसके नतीजे सामने आ गए हैं जिसमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के केएनए कादर 23,310 वोटों से बाजी मारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो इस सीट पर कादर को जहां 64860 वोट मिले, तो वहीं उन्हें करीबी माकपा प्रत्याशी पीपी बशीर को 41917 वोट मिले, साथ ही साथ बीजेपी के उम्मीदवार के जनचंद्रन को महज 5728 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gGEBv0
Comments
Post a Comment