sss

; //]]>

अरविंद केजरीवाल: गलती करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे - Khabar NonStop

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। निजी अस्पतालों के खिलाफ दिल्ली सरकार नहीं है लेकिन वह आपराधिक लापरवाही और ‘‘रोगियों से लूट’’ के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। शनिवर को यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही है। केजरीवाल ने साथ ही कहा है कि शालीमार बाग में मैक्स अस्पताल जैसे बड़े अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का साहस कर सकी। उनका बयान चिकित्सकीय लापरवाही करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के बाद सामने आया। 30 नवम्बर को अस्पताल ने गलत तरीके से एक जिंदा बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।

दिल्ली सरकार ने मैक्स अस्पताल का लाइसेंस किया रद्द

रद्द करने की आलोचना की

एक प्लास्टिक बैग में बच्चे को उसके अभिभावकों को सौंपा गया था। पीतमपुरा के एक नर्सिंग होम में एक हफ्ते बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल का लाइसेंस दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रद्द करने की आलोचना की। दिल्ली की पूर्ववर्ती सरकार की केजरीवाल ने यह कह कर आलोचना की कि ‘‘बड़े’’ और ताकतवार लोगों से उनकी मिलीभगत थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि, ‘‘हम अगर अस्पताल से साठगांठ करते तो हम अपनी अंतरात्मा का सामना नहीं कर पाते। और साथ ही लोगों का विश्वास खो देते। निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं हैं हम। लेकिन हम आपराधिक लापरवाही और रोगियों से लूट के मामले में कड़ी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे’’। उन्होंने बिजली कंपनियों के संचालन का जिक्र किया और कहा है कि पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में बिजली के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस हो सकता है रद्द



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKi3m1

Comments