गोरी त्वचा के लिए लगाएं सूरजमुखी का तेल - Khabar NonStop
सर्दियों में इस तेल से बना स्क्रब आपके चेहरे की रंगत को बदलने का हुनर रखता है। सूरजमुखी के बीजों में काफी मात्रा में विटामिन ई के साथ कई अन्य खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं, जो सिर से लेकर पांव तक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं ये आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा सकता है।
प्रयोग
-गोरी रंगत पाने के लिए सबसे पहले 1 छोटा चम्मच बादाम के पेस्ट में 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी का तेल, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल, 1/4 कप मसूर की दाल का पेस्ट एक साथ अच्छी तरह मिला लें।
-इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें।
-ध्यान रखें कि सूरजमुखी के तेल की जगह आप इस पेस्ट में असेंशियल ऑइल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं ।
-सूरजमुखी के बीज के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो कि त्वचा को बैक्टीरिया से बचा कर एक्ने होने से रोकते हैं।
-सूरजमुखी तेल एक्जिमा और डर्मेटाइटिस की बीमारी से बचाता है। सूरजमुखी के बीज का तेल त्वचा की नमी बनाए रखने में भी मदद करता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Dqb5T2
Comments
Post a Comment