sss

; //]]>

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, ये है कार्यक्रम - Khabar NonStop

Narendra Modi

गुजरात। गुजरात विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव होने में अब महज पांच दिन बचा है। सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। बीजेपी और कांग्रेस का एक दूसरे पर वार करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गुजरात में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अज गुजरात के भरूच, राजकोट और अहमदाबाद जैसे कई जगहों पर ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विश्विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

गुजरात चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी को वोट देने की कर रहे अपील!

ये है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

बीजेपी को वोट करने की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री रविवार को भरूच, सुरेंद्रनगर और राजकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे के आसपास भरूच पहुचेंगे। 12:30 बजे सुरेंद्रनगर में उनका कार्यक्रम संभावित है। राजकोट के बाद शाम 5 बजे तक पीएम अहमदाबाद में होंगे, यहाँ पर वे श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विश्विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नरेंद्र मोदी असली हिंदू नहीं, उन्होनें हिंदुत्व को धारण किया है: कपिल सिब्बल

पीएम के बाद राहुल फिर पहुचेंगे गुजरात

प्रथम चरण का मतदान होने में अब पांच दिन बचे हुए हैं। प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में सभी राजनैतिक पार्टियाँ जुटी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धि और विकास का हवाला देकर गुजरात की जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं। राहुल गाँधी प्रधानमंत्री मोदी के तुरंत बाद गुजरात आ रहे हैं। पीछले दौरे में भी राहुल गाँधी का दौरा प्रधानमंत्री के बाद ही था। राहुल अब 5 और 6 दिसंबर को रैली करेंगे। गौरतलब हो गुजरात में दो चरणों में मतदान होता है। पहला चरण 9 दिसंबर और दूसरा 14 दिसंबर को होगा। 18 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगे।

गुजरात में बीजेपी से ये हो सकते हैं सीएम पद के प्रत्याशी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BFuakj

Comments