ब्रिटेन: श्वेत महिलाओं को पाक मूल के अपराधी बना रहे है निशाना - Khabar NonStop
ब्रिटेन के अतिवाद विरोधी थिंकटैंक ने माना है कि पाक मूल के अपराधी यहां की फेयर महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। वह ड्रग्स व शराब के जरिये ब्रिटेन की महिलाओं से दोस्ती गांठते हैं और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म और यौन शोषण करते हैं।
कालियम ग्रुप का कहना
ब्रिटेन के कालियम ग्रुप ने कहा कि पाक के लोग खुद को ब्रिटिश समुदाय से नहीं जोड़ पाते हैं, इसी वजह से वह यौन अपराधों में शामिल हो रहे हैं। एशिया मूल की महिलाओं पर इस तरह के हमले बहुत कम हैं, इसका कारण यही है की पाक मूल के आपराधिक गैंग उन्हें अपना मानते हैं।
आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पाक ने 937 वेबसाईट को किया ब्लाक
रिपोर्ट
क्विलियम ने अज्ञात गैंग्स द्वारा अंजाम दिए गए 2005-17 के बीच के 58 मामलों की जांच की जिसमें 264 लोगों को दोषी ठहराया गया था। नतीजों में पाया गया कि जिन लोगों को दोषी पाया गया था उनमें से 222 लोग या 84 फीसदी लोग एशियाई मूल के थे। वहीं उन्होंने देखा कि उनमें से अधिकतर पाकिस्तानी विरासत के थे। इनमें से केवल 22 अश्वेत और 18 श्वेत थे जबकि दो दोषियों की जातीय पहचान नहीं की जा सकी।
उत्तर कोरिया की मौजूदा स्थिति खतरनाक: यूनाइटेड नेशन
श्वेत महिलाएं जल्दी बनती है निशाना
श्वेत महिलाएं जल्दी निशाना इसलिए बन जाती है क्योंकि वह इस तरह के संबंध बनाने पर जल्दी राजी हो जाती हैं। उन्हें शराब व ड्रगेस से भी कोई गुरेज नहीं होता, लेकिन यही बात उन्हें आसानी से अपराधियों के जाल में फंसा रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yelvST
Comments
Post a Comment