रोहतक में हुए मिनी मैराथन में दिखे ये बड़े सितारे - Khabar NonStop
रोहतक में रविवार को बेटी पढाव की थीम पर मिनी मैराथन के आयोजन में फिल्म स्टार सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, यशपाल शर्मा व महिमा चौधरी धावकों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। इस दौरान खिलाड़ी योगेश्वर दत्त मौजूद रहे।
व्यास समारोह के दूसरे दिन हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
दरअसल, रोहतक में रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया था। ये मैराथन दौड़ राजीव गांधी खेल स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। मैराथन में स्कॉलर्स रोजरी स्कूल, पठानिया स्कूल व अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस दौअर्ण धावकों का हौसला बढाने के लिए इल्मी सितारे तो पहुंचे ही साथ ही भाजपा नेता मनीष ग्रोवर भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर सभी ने अपने अपने विचार भी रखे। मासूम बच्चियों के साथ बढ़ते मामले में एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि, इस तरह का शर्मनाक काम करने वालों के लिए फांसी या उम्र कैद की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, ‘मैं भी बच्चों के लिए एक एनजीओ चला रहा हूं। आज के दिन बेटियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।’ इसके अलावा उन्होंने हरयाणा सरकार द्वारा बेटियों को पढाये बेटियों को पढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयास को सराहा भी।
बता दें कि, इस प्रतियोगिता में विजेताओं को चार लाख के कैश अवॉर्ड दिए गए और खास बात ये रही कि मैराथन में पांच स्थान तक के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
गाजियाबाद: सत्यपाल सिंह ने किया जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BtTskc
Comments
Post a Comment