sss

; //]]>

पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ‘विरुष्का’ की शादी की दी बधाई - Khabar NonStop

Virat Anushka

 

हाल ही में इटली में विराट और अनुष्का ने शादी कर ली जसके बाद से सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं के चर्चे तो है ही साथ ही बड़ी-बड़ी हस्तियाँ देश उन्हें इसकी बधाइयाँ भी दे रहे हैं। इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है पड़ोसी मुक्ल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का जिन्होंने दोनों को शादी की शुभकामनाएं दीं।

दोहरे शतक के बाद रोहित ने WIFE को यूं किया KISS

दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच की तकरार किसी से छुपी नहीं है। कोहली यदि मौजूदा वक्त के सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, तो आमिर भी दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजो में से एक हैं। लेकिन इस तकरार को पीछे छोड़ आमिर ने विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। एक समाचाक पत्र से बातचीत में आमिर ने कहा, ‘मैं विराट के लिए बेहद खुश हूं। मैंने उन्‍हें बधाई भी दी है। मैं जिंदगी की नई पारी के लिए उन्‍हें मुबारकबाद देता हूं। विराट ने जिस तरह से क्रिकेट में नाम बनाया है, मैं अल्‍लाह से प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी जिंदगी की नई पारी में भी उसी तरह कामयाब रहें। नए जोड़े को हर खुशी नसीब हो। मैं अल्‍लाह से प्रार्थना करता हूं कि वह इन्‍हें हर बुरी नजर से बचाकर रखे। जब ढेरों लोगों की निगाह आप पर होती है तो कई लोगों बुरी नजर भी आप पर होती है।’

बता दें कि, स्‍पॉट फिक्सिंग के कारण पांच साल का बैन खत्‍म करने के बाद आमिर ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तब विराट ने उनका समर्थन किया था। यही नहीं इस दौरान विराट ने आमिर को अपना एक बल्‍ला भी गिफ्ट में दिया था।

जॉन सीना ने शेयर की कपिल देव की फोटो..



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BgiFA5

Comments