sss

; //]]>

महबूबा मुफ्ती को लगातार छठी बार चुना गया पीडीपी का अध्यक्ष - Khabar NonStop

Mehbooba Muftiजम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष के रूप में छठे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुई है। पीडीपी अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था, जहां उनका निर्विरोध निर्वाचित हुआ था। चुनावी प्रक्रिया में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पीडीपी के मंत्री व पदाधिकारी ने भाग लिया। महबूबा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगी।

पूर्व आतंकी माजिद को सेना ने पढाई के लिए भेजा बाहर

तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

बता दें की पीडीपी अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष का है। पीडीपी की स्थापना 1999 में हुई थी और उस समय पहले अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद बने थे। मुफ्ती के नेतृत्व में 2002 में पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार अस्तित्व में आई और 2003 में महबूबा मुफ्ती ने पार्टी की कमान संभाल ली। वर्ष 2003 से लेकर आज तक महबूबा ही पीडीपी की अध्यक्ष बनी हुईं हैं।

J&K: पीडीपी युवा विंग के नेता को मिला ओबामा का बुलावा

महिला मुख्यमंत्री

महबूबा मुफ्ती राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और चार अप्रैल 2016 को उन्होंने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की कमान संभाली। बतौर मुख्यमंत्री उनका पहले वर्ष का कार्यकाल काफी चुनौती भरा रहा है। कश्मीर में एक साल में खराब हालात का सामना कर रही मुख्यमंत्री के सामने स्थिति को सामान्य बनाना ही प्राथमिकता रहा है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iDswuO

Comments