sss

; //]]>

हिन्द महासागर में चीन से खतरा, भारत ने उठाया ये कदम - Khabar NonStop

Atomic Submarine

 

नौ सेना दिवस के जश्न से पहले सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नौ सेना प्रमुख सुनील लांबा ने उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस चक्र पर अमेरिकी अधिकारियों को एंट्री दी गई थी। उन्होंने कहा कि, किसी भी अमेरिकी अधिकारी को न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस चक्र पर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

रक्षा मंत्रालय ने दी नौसेना के लिए 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी

दरअसल, एक रूसी अखबार ने 11 नवंबर को लिखा था कि, भारतीय नौसेना ने अमेरिकी अधिकारियों की एक टीम को आईएनएस चक्र पर जाने की इजाजत दी। इसी खबर को उन्होंने नौसेना प्रमुख ने ख़ारिज कर दिया है।

इस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि, भारत ने ऐटमी ताकत से लैस 6 पनडुब्बियां बनाने का प्रोग्राम शुरू किया है, जिससे हिंद महासागर में चीन पर काबू रखने में सहायक होगा। नेवी चीफ सुनील लांबा ने कहा, इस प्रॉजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन रणनीतिक महत्व के कारण इस बारे में और जानकारी नहीं दी जा सकती है।

बता दें कि, भारत के पास फिलहाल 2 परमाणु पनडुब्बियां हैं, आईएनएस चक्र और आईएनएस अरिहंत। चक्र को रूस से लीज पर लिया गया है। नौसेना प्रमुख ने दिल्ली में शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में हिंद महासागर में चीन से मिल रही चुनौतियों का भी जिक्र किया। समुद्री डकैती रोकने के नाम पर चीनी पनडुब्बियों 2013 से साल में 2 बार आती है। भविष्य में किसी भी खतरे के एतिहातन इन पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है।

तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iAVXgV

Comments