sss

; //]]>

भगवा रंग में रंगे स्कूल - Khabar NonStop

Pilibhit

 

यूपी के पीलीभीत जिले में बेसिक शिक्षा विभाग पहले से कई मामलो में विवादित रहा है। अब यहां बीएसए इंद्रजीत प्रजापति के मनमाने आदेशों के चलते 100 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों का रंग भगवा कर दिया गया। यह मामला उस समय जानकारी में आया, जब जिलाधिकारी सहित जिले के अधिकारियों ने स्कूलों की जांच की।
मामले में अब जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने इन विद्यालयों को सर्वशिक्षा अभियान के अनुसार ही सफेद और हरी पट्टी का रंग कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग अपने मनमाने फैसलों के लिए कुख्यात है। इस बार विभागीय बैठकों में प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिये गए कि सभी विद्यालयों को भगवा रंग में पोत दिया जाना है। बीएसए इंद्रजीत प्रजापति के निर्देशानुसार देखते ही देखते जिले के लगभग 100 से भी अधिक स्कूलों का भगवाकरण कर दिया गया।

Pilibhit

इसका खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी शीतल वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता की परख के लिए विद्यालयों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में भगवा रंग होने पर जिलाधिकारी आश्चर्यचकित हो गईं। जिलाधिकारी ने इस रंग को तत्काल बदलवा कर सर्व शिक्षा अभियान से स्वीकृत रंग में ही पुताई कराने का निर्देश दिया है।
इस पूरे मामले मे मुख्य विकास अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं है कि विद्यालयों का रंग भगवा किया जाए। इसलिए जिलाधिकारी ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत रंग सफेद रंग और हरी पट्टी की ही पुताई कराने का आदेश दिया है। साथ ही ये भी आदेश दिया है कि अगर अब भी विद्यालयों में भगवा रंग से पुताई होगी तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

भगवा रंग में रंग रहा यूपी…

वहीं, भगवाकरण डीएम शीतल वर्मा ने स्कूलो को दुबारा पुताई का आदेश दिया। साथ ही आपको बता दें यहा 100 से भी ज्यादा स्कूलों की दुबारा पुताई मे सरकारी पैसे का दुरूपयोग होगा। जब कार्यबाही के बारे मे जानकारी ली डीएम साहिबा ने मामले को हंसी मेे टाल दिया।
वहीं, मरौरी ब्लाक मे तैनात ग्राम ससचिव मेवा लाल से स्कूलो के भगवामय के बारे मे जानकारी ली तोमेवा लाल ने उच्च अधिकारीयों के आदेश पर भगवामय होने की बात कही। हालांकि, डीएम शीतल वर्मा तो किसी के आदेश की बात नही मान रही है। हालांकि मेवा लाल के अनुसार सवाल खड़ा होता है कि अब 100 से भी ज्यादा स्कूलो में हो चुकी पुताई में अब जो दुबारा पुताई मे जिस पैसे का दुरूपयोग होगा उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा।

अब यूपी के नोटिस बोर्ड भी रंगेंगे भगवा रंग में



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jmPKFL

Comments