sss

; //]]>

राजकोटः कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में पोस्टर विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - Khabar NonStop

indranil__750_1512270960_618x347

शनिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकोट दौरे से पहले जमकर यहां बवाल हुआ। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में पोस्टर विवाद पर मारपीट तक की नौबत आ गई। इतना ही नहीं सीएम रुपाणी के आवास का घेराव कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ करने की कोशिश की। इतना ही नहीं साथ ही गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी भी हो गई।

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ रैली, ये है कार्यक्रम

पोस्टर विवाद

दरअसल, इन्द्रनील राज्यगुरु राजकोट पश्चिम सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। जो कि गुजरात के सबसे अमीर कैंडिडेट भी हैं। आरोप ये है कि कांग्रेस उम्मीदवार के पोस्टर यहां के कनैया चौक पर लगे थे, जिन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हटाकर अपने पोस्टर लगा दिए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच इस पर विवाद चल रहा था। आरोप ये है कि शनिवार रात इस खींचतान के बीच बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस उम्मीदवार इन्द्रनील राज्यगुरु के भाई के साथ मारपीट की।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कांग्रेस उम्मीदवार भाई पर हमले के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। कनैया चौक पर जिसके बाद भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्यमंत्री के घर भी कांग्रेस उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। हालात को बेहद तनावपूर्ण होता हुए देख कर पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। बाद में इंद्रनील समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के हिंगोली से कांग्रेस सांसद राजीव सातव को भी हंगामे के दौरान मौजूद लाठियां खानी पड़ीं।

शहीद की बेटी को CM रुपाणी से मिलने से रोका, राहुल और रुपाणी ट्विटर पर भिड़े 

अस्पताल में भर्ती

दिव्यनील राज्यगुरु जो कि इन्द्रनील राज्यगुरु के भाई हैं, पर 20 अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने का आरोप है। वे फिलहाल दिव्यनील अस्पताल में भर्ती हैं। इन्द्रनील राज्यगुरु कर रहे हैं कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही उनके भाई पर हमला किया है।

देर रात छोड़ा

करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया। केस इन सभी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। ये लोकशाही नहीं, तानाशाही है। ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है।

राहुल ने किया मोदी से सवाल, गुजरात मांग रहा जवाब



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iGgykd

Comments