sss

; //]]>

एक बार फिर से धोनी के सामने लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे - Khabar NonStop

MS Dhoni

 

कश्मीर में धोनी इन दिनों सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए जहां उनके सामने पाकिस्तान के समर्थन में नारे में लगाए और हरे रंग के झंडे भी लगाये। दरअसल, सेन्ट्रल कश्मीर के बडगाम में स्पोटर्स स्टेडियम में सेना द्वारा कश्मीर प्रीमियर लीग आयोजित किया गया है। इस लीग में जिला स्तर का फाइनल मैच था। मिली जानकारी के अनुसार इस जीत के बाद सेना और पुलिस अधिकारियों के समक्ष खिलाडियों ने मैच जीतने के बाद न सिर्फ पाकिस्तान का झंडा फहराया बल्कि जोर-जोर से आतंकवादी जाकिर मूसा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।

बता दें कि, इससे पहले भी धोनी 26 नवम्बर को जब कश्मीर आये थे उस दौरान उन्होंने घाटी के युवा क्रिकेटरों से फिटनेस के टिप्स। धोनी ने कहा था कि, ‘मैंने बैडमिंटन, हॉकी और फुटबॉल खेला है, इससे मेरी फिटनेस और बेहतर हुई है।’ उन्होंने कहा था, ‘हमें बड़े मैदानों में खेलना पड़ता है, जहां हमारे सीनियर्स भी रिटायर होने तक खेला करते थे। तब तक हमें सिर्फ भागना पड़ता है, जिससे हमारी फिटनेस बढ़ती है।’ फिलहाल, धोनी इन दिनों अपनी छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं इसके बाद वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दुबारा मैदान में नजर आयेंगे।

प्रदूषण के कारण श्रीलंकाई टीम हुई परेशान, भारत ने की पारी घोषित



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2At8gk6

Comments