लापरवाही: जीवित शिशु को मृत कहकर कर दिया पैकेट में पैक फिर….. - Khabar NonStop
दिल्ली। एक बार फिर अस्पताल की लापरवाही से लोगों का भरोसा उठ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में जहां डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है।
जानें पूरा मामला
डॉक्टरो ने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बताकर परिजनों को सौंप दिया। बाद में यह बच्चा ज़िंदा निकला। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर मैक्स अस्पताल मे एक महिला को जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की पैदा हुए थे। डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत बता दिया। परिवार अभी सदमे था कि डॉक्टरों ने दूसरे बच्चे को भी मृत घोषित कर दिया।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज होंगे दिल्ली में, दिल्लीवासी ने दी ये सलाह
घर में छाया मातम
इस लापरवाही के बाद परिवार वालों की खुशियां दुख में बदल गईं। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों के शव परिवार वालों को दे दिए। अस्पताल ने दोनों बच्चों के शव को पैकेट में पैक करके शव को परिजनों को सौंप दिया। परिवारजन जब कार से मधुबन चौक तक पहुंचे तो अचानक लड़के की सांसे चलने लगी और उसने पैकेट के अंदर पैर हिलाने शुरू कर दिए।
जब पैकेट खोला
रास्ते में उन्हें एक पार्सल में हलचल महसूस हुई। उन्होंने तुरंत उस पार्सल को फाड़ा तो अंदर बच्चा जीवित मिला। वे तुरंत उसे लेकर एक नजदीकी अस्पताल गए, जहां दूसरा बच्चा जीवित है और उसका इलाज चल रहा है।
कुमार विश्वास ने की थी आप पार्टी खत्म होने की भविष्यवाणी
नाना का कहना
बच्चे के नाना ने बताया, “रास्ते में हलचल महसूस हुई तो हमने पार्सल फाड़ा तो देखा कागज और कपड़े के अंदर लपेटकर रखे बच्चे की सांसें चल रही थीं। हम तुरंत उस बच्चे को पास में ही मौजूद अग्रवाल अस्पताल ले गए।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i6jzpL
Comments
Post a Comment