sss

; //]]>

मांगें मनवाने के लिए महिला ने रचाई सीएम योगी आदित्यनाथ से शादी ! - Khabar NonStop

CM Yogi Adityanath

 

आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी लेकिन शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवती ने सीएम योगी की तस्वीर से शादी रचा ली है।

बीजेपी की बंपर जीत, योगी का जादू बरक़रार

क्या है पूरा मामला ?

मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का है जहां मंगलवार को एक युवती ने अनोखे तरीके से सीएम योगी से शादी रचा ली है। नीतू सिंह नाम की इस युवती ने सीतापुर में डीएम दफ्तर के पास विकास भवन के सामने कल गाजे-बाजे के साथ योगी आदित्यनाथ के फोटो से शादी रचाई। इस शादी में युवती ने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को जयमाला पहनाई और फिर बाद में वहां मौजूद लोगों को मिठाईयां भी बांटी गईं। इतना ही नहीं इस शादी का मीडिया सहित सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। इस दौरान शादी में सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

क्यों रचाई शादी ?

दरअसल, इस शादी के पीछे महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का मकसद अपनी मांगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाना था। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि पति अपनी पत्नी को हर ख़ुशी देता है, उसकी हर जिद पूरी करता है। इसलिए नीतू सिंह ने ये रास्ता अपनाया है।

डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी योगी सरकार ने की रद्द



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ABwUiw

Comments