sss

; //]]>

रोज खायें मटर अल्‍जाइमर की समस्‍या होगी दूर.. - Khabar NonStop

Green Peas

 

मटर सर्दी के मौसम में सस्ते हो जाते हैं और सब्जियों का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं साथ ही आपके स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है। तो चलिए जान लेते हैं मटर खाने के फायदे :

शोध में हुआ खुलासा संक्रमण के रोगों से निजाद दिलाता है लहसुन

  • हरे मटर में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लैवानॉइड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन पाए जाते हैं जो शरीर को यंग और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।
  • हरे मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा हड्डियों को मजबूत रखने में सहायक होते हैं और ये ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है।
  • अगर आपके चेहरे पर झांई और धब्बे हैं तो कुछ दिनों तक चेहरे पर मटर के आटे का उबटन मलें इससे चेहरा साफ़ होगा।
  • मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है और इसमें हाई फाइबर भी होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है।
  • मटर शरीर में आयरन, जिंक, मैगनीज और तांबा आदि पाए जाते हैं जो कि, शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा मटर में एंटीआॅक्सीडेंट होता है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
  • हरी मटर के नियमित सेवन से अल्‍जाइमर की समस्‍या दूर हो जाती है। हरी मटर को खाने से ऑस्ट्रियोपोरोसिस और ब्रोंकाइटिस आदि से लड़ने में सहायता मिलती है।
  • हरी मटर में शरीर से ट्राइग्लिसराइड्स के स्‍तर को कम करती है और इसके सेवन से ब्‍लड में कोलेस्‍ट्रॉल संतुलित होता है।
  • एक अध्धयन में पता चला है कि मटर में मौजूद काउमेस्ट्रोल जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। साथ ही हरे मटर का प्रतिदिन सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
  • हरे मटर खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। इसमें एंटी – इनफ्लैमेट्टरी कम्‍पाउंड और एंटी – ऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है जो कि दिल की बीमारी के खतरे को कम करती है।

तो देखा आपने मटर खाने के कितने फायदे हैं। तो अभी से रोज करें मटर का सेवन।

रिसर्च : भारतीयों के फेफड़े अमेरिकियों के मुकाबले है इतने कमजोर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BqxLSi

Comments