पुलिस के हाथ लगी सफलता, कुख्यात शराब तस्कर गिरफ्तार - Khabar NonStop
बहराइच। जिले में अवैध देशी शराब के बढ़ते कारोबार पर नकेल लगाने के लिए पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में शनिवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने जिले के कुख्यात शराब तस्कर को पकड़ा है। तस्कर के पास से पुलिस ने 400 लीटर शराब भी बरामद की है।
सड़क मंत्री जी को बर्दाश्त नहीं हुई तारीफ, तारीफ छपते ही बंद हुआ काम
मुखबिर की सूचना पर दबोचा
पुलिस को यह सफलता संजय कुमार दूबे थाना प्रभारी कोतवाली नानपारा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत मिली है। बीती रात्रि गश्त करते समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शराब तस्कर द्वारा शराब की तस्करी स्टेशन के रास्ते विशुन्नाथ गांव में होने जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर करवाई करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कन्धई पुत्र प्रसाद सा0 मंशापुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस ने किया अवैध शस्त्र कारखाने का खुलासा
गिरफ्तारी टीम
- संजय कुमार दूबे, थानाध्यक्ष कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच।
- सुधीर कुमार शुक्ल, उप निरीक्षक।
- हरिश्चन्द्र चौधरी।
- महेश कुमार उपाध्याय।
बहराइच: शांति भंग के आरोप में तीन लोग हुए गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2CdWbn2
Comments
Post a Comment