हाई कोर्ट ने पूछा, ‘लहसुन सब्जी है या मसाला’ जवाब दे सरकार - Khabar NonStop
जोधपुर। लहसुन सब्जी है या मसाला इसका फैसला मंगलवार को भी राजस्थान हाई कोर्ट में फैसला नहीं हो पाया। इस मामले में मंगलवार को फैसला होना था लेकिन किसी कारणवश अदालती कार्यवाही एक घंटा कम चली।
हाई कोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार, कहा ये..
दरअसल, जोधपुर के आलू प्याज लहसुन विक्रेता संघ ने इस बारे में एक जनहित याचिका हाई कोर्ट में दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सरकार ने लहसुन को सब्जी और मसाला दोनों श्रेणी में रखा हुआ है। अगर लहसुन सब्जी है तो किसान उसे सब्जी मार्केट में बेचे और अगर मसाला है तो उसे अनाज मार्केट में बेच सके लेकिन सब्जी मार्केट में लहसुन बेचने पर टैक्स नहीं है जबकि अनाज मार्केट में लहसुन बेचने पर टैक्स लगता है। याचिकाकर्ता की इस याचिका पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि सरकार स्पष्ट करे कि टैक्स के लिहाज से लहसुन सब्जी है या मसाला। सरकार की ओर से इस मामले में मंगलवार को जवाब पेश किया जाना था, लेकिन कोर्ट में कोई कार्यक्रम होने के कारण इसकी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब सरकार को एक हफ्ते के अंदर हाई कोर्ट में जवाब दायर करना है कि लहसुन सब्जी है या मसाला।
ट्रेन के AC कोच में मरे हुए चूहा की बदबू से परेशान, बीच में ही उतरे हाई कोर्ट जज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nxLEMj
Comments
Post a Comment