मध्य प्रदेश सरकार की अनोखी योजना ‘आनंद शिविर’, सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा - Khabar NonStop
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार इस बात में भरोषा करती है कि खुशियों की शुरुआत घर से होती है। इसके लिए सरकार ने अपने कर्मचारियों को सरकारी खर्चों पर यात्रा के लिए भेजना शुरू कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों के पहले बैच को कोयंबटूर और बेंगलुरु में ‘आनंद शिविर’ पाठ्यक्रमों के लिए भेजा गया है।
मध्य प्रदेश: बलात्कारियों को फांसी की सजा देने वाला विधेयक मंजूर
प्रति बैच आता है इतना खर्च
इस योजना में प्रतिव्यक्ति 20,000 रूपए की लागत आ रही है। इसका वहां देश का एकमात्र मध्य प्रदेश ख़ुशी विभाग (‘Happiness Department’) वहन करेगा। मध्य प्रदेश हैप्पीनेस डिपार्टमेंट देश में अपनी तरह का एकमात्र डिपार्टमेंट है। इसका वार्षिक बजट 4.5 करोड़ रुपये है, और हर महीने 100 कर्मचारियों को इन शिविरों में भेजने की योजना है। यह विभाग प्रति बैच 20 लाख रुपये खर्च करता है।
भोपाल: जन-धन योजना के चलते एक व्यक्ति की तीन बार हुई मौत
प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी
हैप्पीनेस विभाग इस योजना के लिए सभी सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गयी है। इसके लिए कर्मचारियों को अपने विभाग प्रमुख से एनओसी की जरूरत पड़ेगी। राज्य आनंद संस्थान के निदेशक प्रवीण गंगराडे ने कहा, “कोई भी सरकारी कर्मचारी इसमें भाग ले सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।”
सरकारी दफ्तरों से गायब प्रधानमंत्री का विजन डॉक्यूमेंट
यह एक आंतरिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम
शिविर की लाभार्थी रेखा श्रीवास्तव ने कहा, “65 कर्मचारी का एक बैच हाल ही में 9 जुलाई को कोयम्बटूर से लौटा है, यह एक आंतरिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम था, व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसे कितनी सकारात्मकता से लेते हैं।” चार दिवसीय पाठ्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों को योग सिखाया जाता है और वीडियो दिखाए जाते हैं। पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले प्रेमप्रकाश सिरोला ने कहा, “उन्होंने हमें शाम्भवी महामुद्रा सिखाई थी। यह एक बहुत अच्छा अनुभव था। यह मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मक बदलावों के लिए बेहद जरुरी है।”
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गीत गाकर बांधा समां, देखें वीडियो
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AzWfv3
Comments
Post a Comment