sss

; //]]>

बीजेपी की बंपर जीत, योगी का जादू बरक़रार - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहली चुनावी परीक्षा थी, इस परीक्षा में योगी आदित्यनाथ टॉपर बनकर सामने आये हैं। प्रदेश के 16 नगर निगमों के लिए यह चुनाव हुआ था। कुल 16 नगर निगमों में से 14 नगर निगम बीजेपी के खाते में आ गये है। अब इन 14 निगमों में बीजेपी के मेयर होंगे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

जिस बूथ पर डाला CM योगी ने वोट वहीं हार गयी बीजेपी

योगी ने किया परीक्षा में टॉप

कहा जा रहा था कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अग्नि परीक्षा है। इस परीक्षा में योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी ने एक बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित किया है। इस चुनाव में बीजेपी 16 में से 14 सीटों पर जीत गयी है। 2 सीटें बीएसपी के खाते में गयी हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इस चुनाव में सूपड़ा साफ़ हो गया है।

अपराध चार्ट में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर, पढ़ें एनसीआरबी के आंकड़े

सपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनावों के नतीजों और रुझानों से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि अभी भी बीजेपी का जादू बरक़रार है। खैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के जिस बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया था वहां पर बीजेपी चुनाव हार गयी है। लेकिन बीजेपी की यहाँ पर हुई हार इतनी बड़ी जीत के आगे दिखाई नहीं दे रही है।

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की हुई जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

यहाँ पर हुआ बीजेपी का कब्ज़ा

  • लखनऊ- यहाँ पर संयुक्ता भाटिया ने जीत हासिल की। संयुक्ता लखनऊ की पहली महिला मेयर होंगी।
  • इलाहाबाद- अभिलाषा गुप्ता नंदी।
  • वाराणसी- मृदुला जायसवाल।
  • मुरादाबाद- विनोद अग्रवाल।
  • आगरा- नवीन जैन।
  • झांसी- रामतीर्थ सिंघल।
  • गोरखपुर- सीताराम जायसवाल।

यहाँ पहली बार हुआ निकाय चुनाव

  • अयोध्या- ऋषिकेश उपाध्याय।
  • मथुरा- मुकेश आर्य।
  • फिरोजाबाद- नूतन राठौर।
  • सहारनपुर- संजीव वालिया।
  • कानपुर- प्रमिला पांडेय।
  • गाजियाबाद- आशा शर्मा।
  • बरेली- उमेश गौतम।

बीएसपी की हैं ये दो सीटें-

  • अलीगढ़- मोहम्मद फुरकान।
  • मेरठ- सुनीता वर्मा।

योगी का युवाओं को सौगात जल्द निकालेंगे 50 हजार भर्तीयां



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i8LQMo

Comments