दो दर्जन अफसरों पर गिरी गाज, मचा हड़कंप - Khabar NonStop
पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने शिकायतों के निपटारे को लेकर सरकारी लेट लतीफी पर कड़ा निर्णय लेते हुए करीब दो दर्जन अफसरों के एक दिन का वेतन काटने का फरमान सुना दिया है। जिलाधिकारी के इस निर्णय से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।जिलाधिकारी ने समय पर शिकायतों का निपटारा नहीं करने वाले जिलास्तरीय 23 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश भी दिया है।
दरअसल, जिले के विभिन्न विभागों में आॅफ लाइन व आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अवधि में न किये जाने पर नवम्बर महीने का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
इनमें मुख्य विकास अधिकारी से लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी व थानेदार तक शामिल हैं।
अफसर और उनके पास लंबित शिकायतें
जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, और लंबित शिकायते 13 है।
मुख्य विकास अधिकारी, और लंबित शिकायते 36
जिला कृषि अधिकारी, और लंबित शिकायतें 5
जिला पंचायतराज अधिकारी, और लंबित शिकायतें 5
जिला विद्यालय निरीक्षक, और लंबित शिकायते 2
अधिशासी अभियन्ता विद्युत, और लंबित शिकायतें 4
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, और लंबित शिकायते 12
परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण, लंबित शिकायते, 3
उप जिलाधिकारी, बीसलपुर लंबित शिकायते,13
वित्त एवं लेखाधिकारी, लंबित शिकायते,7
अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, और लंबित शिकायते 2
सहायक निर्वाचन अधिकारी, लंबित शिकायते 2
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि, पीलीभीत लंबित शिकायते 2
खण्ड शिक्षा अधिकारी, अमरिया, लंबित शिकायते 2
बिलसण्डा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, लंबित शिकायते 2
जिला उपायुक्त मनरेगा, लंबित शिकायते,1
नगर शिक्षा अधिकारी पीलीभीत, लंबित शिकायत 1
सचिव मण्डी समिति पूरनपुर, लंबित शिकायत 1
प्रभारी निरीक्षक, थाना बरखेडा, लंबित शिकायत,1
प्रभारी निरीक्षक थाना हजारा, लंबित शिकायत,1
खण्ड विकास अधिकारी अमरिया, लंबित शिकायत 1
खण्ड विकास अधिकारी बरखेड़ा, लंबित शिकायत 1
खण्ड शिक्षा अधिकारी बीसलपुर, लंबित शिकायत 1
उत्कृष्ट भित्ति चित्रण के लिए जिलाधिकारी ने किया ‘विकास’ को सम्मानित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AUZ1Mz
Comments
Post a Comment