घर में तैयार करें आई कंसीलर - Khabar NonStop
मेकअप लुक को परफेक्ट बनाने में कंसीलर का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। खासकर ऐसे चेहरों पर कंसीलर जादू कर देता है जिन चेहरों पर दाग धब्बे या आँखों के नीचे काले घेरे ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही कंसीलर लगाने से चेहरे पर ताज़गी भी नज़र आती है। चेहरे को बेदाग़ दिखाने में कंसीलर प्रभावी होता है। आप चाहें तो घर पर ही अंडर आइ कंसीलर को बना सकती हैं, जो कि काफी कम सामग्रियों में ही बन कर तैयार हो जाएगा।
सामग्री
1 चम्मच बादाम का तेल, 1 चम्मच ऑर्गन तेल, 1 चम्मच शिया बटर, 3 या 4 बूंदें कच्ची शहद, 1 चम्मच एलो वेरा जेल, 1 चम्मच जिंक आक्साइड, ¼ चम्मच कोको पाउडर।
खान-पान पर ध्यान टैन से मिलेगा छुटकारा
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप एक गरम पानी के भगौने में एक कटोरी रखें और उसके अंदर बादाम तेल, आरगन तेल और शिया बटर डालें। इन्हें अच्छी तरह से पिघलने दें और पिघलने के बाद आंच से हटा दें। फिर इसमें शहद, एलोवेरा जेल और जिंक ऑक्साइड मिक्स कर के ब्लेंड करें। अब इसमें धीरे धीरे कोकोआ पाउडर मिक्स करें और तब तक मिक्स करती रहें जब तक कि यह गाढा ना हो जाए। अब इस आई कंसीलर को एक कांच की शीशी में डाल कर प्रयोग करें।
ऐसे करें प्रयोग
अंडर आई कंसीलर लगाने से पहले फेस मॉइस्चराइज़र लगा लें या फिर इसेंशियल तेल अब यह कंसीलर लगाने के लिये आंखों के इनर कॉर्नर से लेकर बाहर तक कंसीलर फैलाएं। आपको कंसीलर ज्यादा नहीं लगाना है, बस इसकी एक-दो बूंद ही काफी हैं। फिर कंसीलर को स्किन पर कुछ देर के लिये बैठने दें। फिर आप अपनी उंगलियों का प्रयोग कर के हल्के हल्के स्किन पर थपथपाएं और कंसीलर को पूरी स्किन में अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
ऐसा करेंगे तो उम्र से पहले आखें हो जाएंगी बूढ़ापे का शिकार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jcrRAH
Comments
Post a Comment