पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा - Khabar NonStop
शुक्रवार को कांग्रेस को तब झटका लगा जब छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता व राजनांदगांव के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राजनांदगांव में प्रेस कांफ्रेंस कर देवव्रत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा की जानकारी दी है लेकिन उन्होंने अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि अब वो किस पार्टी का रुख करेंगे। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे की वजह का का जिक्र करते हुए कहा कि, पार्टी में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
इस्तीफे के बाद किस पार्टी में होंगे शामिल ?
वहीं, मीडिया में चर्चा है कि कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सिंह जोगी कांग्रेस में जल्द ही औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफा देने का ऐलान के दौरान उन्होंने कहा कि कई पार्टी से उन्हें ऑफर दे रही हैं, लेकिन अभी उन्होंने अपना इरादा तय नहीं किया है।
वैसे आपको बता दें कि, AICC (आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के प्रवक्ता और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह को लेकर काफी दिनों से अटकलें लग रही थी कि वो कांग्रेस छोड़ सकते हैं। अब उन्होंने इस्तीफा देकर इस अटकलों को सही साबित किया है।
युवाओं को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में लड़ेगी चुनाव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DvENq1
Comments
Post a Comment