sss

; //]]>

यहाँ प्रधान और अधिकारी मिलकर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लगा रहे पलीता… - Khabar NonStop

Swachh Bharat Abhiyan

बुलन्दशहर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय की योजना को ग्राम प्रधान,और भ्रष्ट अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। अपने सख्त तेवरों को लेकर चर्चा में रहनेवाले सीएम योगी के राज में किस तरह से शौचालय योजना में बड़े घोटाले किए जा रहे हैं इसका खुलासा तब हुआ जब ज़िला अधिकारी से एक ग्रामीण ने शिकायत की, और मामले की जांच जांच हुई। इस जांच का खुलासा बहुत ही हैरान करने वाला था।

बुलंदशहर: सत्यापन के चक्कर में ठिठुरते मासूम, अधिकारी कह रहे नो कमेंट

घर-घर होगा शौचालय। भारत सरकार की सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देने वाली इस योजना पर सरकार लाखों, करोड़ों रुपया सिर्फ इसलिए खर्च कर रही है, ताकि विज्ञापन के ज़रिए आम लोगों को जागरूक किया जा सके। विज्ञापन भी अमिताभ बच्चन, और फीमेल एक्ट्रेस विद्या बालन जैसे कलाकार कर चुके हैं। इन विज्ञापनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग जागरूक हुए हों या ना हुए हों, लेकिन इस योजना में पलीता लगाने वाले, बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद ब्लॉक के कुछ भ्रष्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, और, भ्रष्ट ग्राम प्रधान ज़रूर जागरूक हो गये हैं। वो भी इतने जागरूक की वो इस योजना का लाभ उन लोगों को देना चाहते हैं जिनके मकान, मकान ही नहीं बल्कि आलीशान कोठी हैं।

पशु चोरी के चलते, एसएसपी ऑफिस का किया घेराव

शिकायत पर जांच हुई तो खुलासा हो सका, कि अपनी जेब भरने के लिए किस तरह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान मिलकर, सीएम योगी के उन तमाम बयानों को धता बता रहे हैं जिनमें सीएम योगी ने यूपी से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही गई थी। बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद ब्लॉक का ये सिर्फ एक गांव नहीं है जहाँ से भ्रष्टाचार की कोई तस्वीर सामने आई हो। जोखबाद गाँव में हुई जांच के बाद ग्राम प्रधान रेखा देवी के अधिकार सीज़ कर दिए गए, और ग्राम सचिव, यानि ग्राम पंचायत अधिकारी शीशपाल को भी तत्काल प्रभाव से निलबिंत किया गया है।

वहीं सिकन्द्राबाद के जौली गाँव मे आलीशान मकानों में चल रहे शौचालय योजना के, शौचालय निर्माण को देखने के बाद जिला अधिकारी ने जौली के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, लोकेश को भी निलंबित कर दिया है, और गाँव के ग्राम प्राधान के खिलाफ भी जांच के आदेश दे दिए हैं, दोषी पाए जाने पर ग्राम प्राधान के भी अधिकार सीज़ किए जाएंगे।

इस मामले पर सुभी काकन (एसडीएम सिकन्द्राबाद) का कहना है कि, बुलन्दशहर से सामने आईं भ्रष्टाचार की इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है, कि किस तरह घर-घर शौचालय योजना, भ्रष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी, और भ्रष्ट ग्राम प्रधानों के भेंट चढ़ रही है। अगर यही हाल रहा तो, भारत सरकार का घर-घर शौचालय का सपना, सपना ही रह जायेगा।

अन्ना हजारे ने संबोधित की जनसभा, मोदी सरकार पर साधा निशाना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k1u1jE

Comments