sss

; //]]>

मछली का तेल आँखों की रोशनी कम होने का खतरा करता है कम - Khabar NonStop

Fish Oil

 

बढ़ती उम्र के साथ आँखों की रोशनी भी कम होने लगती है और फिर दुबारा से उसे वापस लाना मुश्किल सा होता है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे आप बढती उम्र के साथ अपनी आँखों की रोशनी के खोने के खतरे को कम कर सकते हैं।

एक्प्रेस डॉट यूके के अनुसार सामन, सार्डिन, मैकेरल मछली खाने से बुजुर्गों में आंखों की रोशनी खोने का खतरा नहीं होता। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन मछलियों में पाया जाने वाला कैमिकल आंखों की सेल्स में तनाव को कम करता है पर उन्हें बचा कर रखता है। शोध के दौरान यह पाया गया कि मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड रेटिना सेल्स नष्ट होने से बचाता है। ल्यूसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निकोलस बाजन का कहना है कि हमारे द्वारा किए गए अध्यनन के अनुसार पॉली अनसेचुरेटेड फैटी एसिड सेल्स को एक्टिव रखता है। उन्होंने कहा, इस खोज से रेटिना के अपक्षयी बीमारियों के लिए नए उपचार हो सकते हैं।

 अस्थमा या दमा: जानिये इस गंभीर बीमारी के लक्षण और उपाय



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ig1R39

Comments