sss

; //]]>

टिकट लेते समय ही पता चल जाएगा की टिकट कंफर्म होगी या नहीं - Khabar NonStop

ticketदिल्ली। रेलवे टिकट को लेकर एक नई व्यवस्था के तहत जल्द ही आरक्षण काउंटर पर अपना टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को वहां लगे स्क्रीन पर यह दिखाया जाएगा कि उसके द्वारा ली गई टिकट कंफर्म होगी या नहीं। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को सॉफ्टवेयर तैयार करने का आदेश दिया है। मालूम हो की ट्रेन में शुरू होने वाले स्टेशन से लेकर आखिरी स्टेशन के बीच पड़ने वाले स्टेशनों का भी कोटा होता है। ऐसे में अगर इन स्टेशन पर कोई टिकट नहीं लेता है तो वेटिंग वाले यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री आवास के पास सेल्फी पर बैन, अखिलेश ने ली चुटकी

100 वेटिंग तक होने के बाद भी सीट कन्फर्म

वीआईपी कोटा छोड़कर अधिकांश श्रेणी की आरक्षित बर्थ खाली रहती हैं। यही कारण है कि भीड़ के समय भी स्लीपर में 100 वेटिंग तक होने के बाद भी सीट कन्फर्म हो जाती है लेकिन समस्या टिकट लेते समय होती है। यात्रा की जरूरत को देखते हुए लोग वेटिंग टिकट ले तो लेते हैं लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं होता है कि उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड के आदेश पर क्रिस, सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। यह सॉफ्टेवयर काउंटर या ई-टिकट लेते समय कंप्यूटर पर वेटिंग टिकट के साथ बर्थ कंफर्म होने या नहीं होने की अधिकृत जानकारी देगा।

नाबालिग बच्चियों के साथ इस आश्रम में होता था जानवरों जैसा सलूक, CBI जांच का आदेश

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Dkc3Rx

Comments