sss

; //]]>

जॉन सीना ने शेयर की कपिल देव की फोटो.. - Khabar NonStop

John Cena

 

WWE स्टार जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में कपिल देव और बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल, जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर काफी पुरानी एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें आप कपिल देव और बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। सीना ने इस तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है जिससे तस्वीर शेयर किये जाने के पीछे की वजह साफ़ नहीं हो पा रही है। लेकिन तस्वीर को अगर ध्यान से देखें, तो मतलब साफ हो जाता है।

IND VS SL: भारत ने श्रीलंका को 141 रनों से हराया

इस तस्वीर में कपिल देव के हाथ को गौर से देखें, तो समझ में आ जाता है कि उनका पंजा जॉन सीना के स्टाइल से मिलता है, जिसमें सीना अपने पंजे को अपने चेहरे के सामने रखकर जताते हैं कि ‘यू कान्ट सी मी’। बता दें कि, जॉन सीना अपने इंस्टाग्राम पर बिना कैप्शन के तस्वीरें शेयर करते हैं और फोटो का अर्थ अपने फॉलोवर्स पर छोड़ देते हैं। उन्होंने अपने बायो में लिख रखा है- ‘मेरे इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है। यहां फोटो बिना किसी एक्सप्लेनेशन के पोस्ट की जाएंगी, आप खुद मतलब निकालिए, इंजॉय।’

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले उन्होंने इंडियन क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की तस्वीर भी शेयर की थी और उन्होंने अपनी तरफ से तो कुछ नहीं लिखा लेकिन फोटो पर ही द्रविड़ का कोट लिखा हुआ था- आप बदला लेने के लिए नहीं खेलते, आप गर्व और सम्मान के लिए खेलते हैं।

दोहरे शतक के बाद रोहित ने WIFE को यूं किया KISS



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bu1WLQ

Comments