अगर बहुत ज्यादा यात्रा करने के हैं शौकीन तो जरा संभल जायें - Khabar NonStop
कुछ लोगों को यात्रा करना पसंद होता है लेकिन यह आपके लिए खतरे का संकेत हो सकता है। दरअसल, लगातार यात्रा करना जेट लैग का कारण बन सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा यात्रा ‘बॉडी क्लॉक’ को गड़बड़ करता है और इससे शरीर में ट्यूमर बनने की आशंका रहती है। एक शोध में यह पता चला है।
दरअसल, डेली मेल में प्रकाशित आर्टिकल से पता चला है कि लोगों के आंतरिक बॉडी क्लॉक का उन कोशिकाओं के तेजी से बनने की प्रक्रिया पर काफी असर पड़ता है, जिनमें कैंसर को रोकने की क्षमता होती है। बर्लिन की चैरिटे मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुख्य लेखक एंजेला रीलोगियो ने कहा, हमारे परिणामों के आधार पर ऐसा लगता है कि क्लॉक में एक ट्यूमर शमनकर्ता के रूप में कार्य करता है।” यह शोध ‘पीएलओएस बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।अध्ययन के लिए टीम ने आरएएस नामक एक प्रोटीन का विश्लेषण किया, जो चूहों में लगभग एक चौथाई कैंसर वाले कोशिकाओं में सक्रिय है। आरएएस जो शरीर में कोशिकाओं के तेजी से बहुगुणित होने को नियंत्रित करता है और वह लोगों के आंतरिक बॉडी क्लॉक को भी प्रभावित करता है। जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।
खराब नींद से हो सकता है किशोरों में अवसाद का खतरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AgNB1H
Comments
Post a Comment