द. अफ्रीका दौरा बुमराह के लिए टेस्ट टीम में आने का यह सही समय: रवि शास्त्री - Khabar NonStop
जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। अंतराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। बुमराह वर्तमान में सबसे विश्वसनीय गेंदबाजों में से एक के रूप में माना जाता है। मुख्य रूप से ऐसे समय के दौरान जब बल्लेबाज़ लगातार बांड्री के पर खेलने की कोशिश करते हैं।दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले मीडिया के साथ एक बातचीत में, भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टिप्पणी की कि बुमराह के लिए यह सही समय है। शास्त्री ने बुमराह को सीमित ओवरों में मौजूदा समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बताया।
दरअसल, साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में शास्त्री ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है। सीमित ओवरों में उन्होंने बताया है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। उनके विपक्षी भी उनका सम्मान करते हैं।”
कोच ने कहा, “गुजरात के लिए भी, वह विरोधी टीम को परेशान कर देते हैं, उन्होंने पांच-छह बार पांच से ज्यादा विकेट लिए हैं। वह जल्दी सीखने वाले हैं और उनका आत्मविश्वास ऊंचा है, इसलिए उन्हें टीमें में शामिल करने का यह सही समय है।” उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह व्यक्तिगत तौर पर किया गया प्रयोग है. बल्लेबाज के तौर पर भी आपको अपनी बल्लेबाजी में कुछ जोड़ना चाहिए। वह अपने गेंदबाजी में कुछ जोड़ना चाहते होंगे।”
बता दें कि, अब तक बुमराह ने वनडे और टी 20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका जा रही है। दौरे का पहला टेस्ट मैच पांच जनवरी से खेला जाएगा। भारत ने साउथ अफ्रीका में अभी तक टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2llitYI
Comments
Post a Comment