sss

; //]]>

सोशल मीडिया: इवांका ट्रंप भारत में ‘आधार’ कार्ड लेने आयीं थी - Khabar NonStop

Ivanka Trump

हाल ही में हैदराबाद में हुई ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) में अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार बेटी इवांका ट्रंप ने सिरकत की थी। इवांका का भारत में खूब स्वागत किया गया। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक कॉमेडियन ने दिलचस्प टिपण्णी की है। कॉमेडियन ने टिपण्णी करते हुए कहा कि, “इवांका असल में भारत अपना आधार कार्ड लेने आई थी और ये बात पेड मीडिया ने किसी को नहीं बताई।” इस बात के साथ कॉमेडियन जोस कोवैको ने एक विडियो भी पोस्ट किया था। उनके इस विडियो को 2 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया।

इवांका ट्रंप के की ये बातें जो शायद आप भी नहीं जानते…

आधार के ऑफिशियल हैंडल से किया गया ये ट्वीट

इस जोक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद आधार के ऑफिशल ट्विटर हैंडल ने इसके जवाब में ट्वीट किया। आधार के ट्विटर हैंडल (@UIDAI) ने लिखा, “हालांकि, वह अप्लाई नहीं कर सकी. क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है।” इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने मजाकिया ट्वीट किये। एक यूजर ने लिखा, “इवांका कितने दिन भारत में रहती तो उसे आधार कार्ड मिल सकता था?”

सुषमा स्वराज करिश्माई नेता: इवांका ट्रम्प

प्रधानमंत्री ने किया था खास डिनर का आयोजन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप हैदराबाद में हुई ग्लोबल एंटरप्रनोरशिप समिट में यूनाइटेड स्टेट के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इवांका के लिए फलकनुमा पैलेस में खास डिनर का आयोजन किया था। इस आयोजन को भारत और अमेरिका मिलकर होस्ट कर रहे थे।

पीएम मोदी की इवांका ‘ट्रंप’ डिप्लोमेसी

इवांका की ड्रेस थी चर्चा का विषय

इस आयोजन में इवांका ट्रंप ने हरे रंग की ड्रेस पहली थी। यह ड्रेस सोशल मीडिया जमकर चर्चा में आई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इवांका के ड्रेस की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इवांका से मुलाकात के दौरान उन्हें तोहफा भी दिया। पीएम ने इवांका को लकड़ी का एक बॉक्स गिफ्ट किया। इस बॉक्स पर गुजराती की फॉक कारीगरी की गई थी।

GES 2017: हरे रंग की ड्रेस में छाई इवांका, मोदी ने गिफ्ट किया खास तोहफा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jG7pEK

Comments