पहले मारी आधा दर्जन गोलियां, फिर हाथ काटकर नहर में फेंका - Khabar NonStop
बुलंदशहर-यूपी के बुलंदशहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का गोली लगा शव सिकन्द्राबाद विस्वाना की नहर के पास पड़ा मिला। अज्ञात बदमाशों ने युवक की पहले तो बहुत ही निर्ममता से हत्या करदी फिर युवक का शव नहर किनारे फेंक दिया।
कल शहीद हुए जवानों के शव को लेकर सेना ने कहा ये
बदमाशों ने मृतक का एक हाथ काट दिया। यही नहीं मृतक को लगभग आधा दर्जन गोलियां मारी गई हैं। पुलिस को मृतक के शव के पास से पिस्टल की गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किये हैं। वहीं काफी तलाश के बाद भी पुलिस मृतक का कटा हुआ हाथ बरामद नहीं कर सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त करने में जुटी है, उसके बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।
नोएडा में पेड़ से लटका मिला दो सगी बहनों का शव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C7KxJf
Comments
Post a Comment