जीत की ख़ुशी में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, माहौल तनावपूर्ण - Khabar NonStop
बुलंदशहर के सिकन्द्रबाद में निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के दावे उस समय धराशाई हो गए, जब चुनावी परिणाम आने के बाद कुछ लोगो ने अपने प्रत्याशी की जीत पर खुशियां मनाते हुए न सिर्फ आचार संहिता का उल्लंघन किया, बल्कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कुछ लोगो के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला वीडियो अब वायरल हो रहा हैं।
मतगड़ना केंद्र के बाहर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन अब वीडियो का परीक्षण कराकर, कार्यवाही करने की बात कर रहा है। बता दे कि 48 सेकंड के इस वीडियो में प्रत्याशी के समर्थक सड़क पर हाय-हुल्लड़ के साथ नाच रहे हैं। प्रत्याशी के समर्थक खुशी का इजहार करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिकन्द्राबाद में तनाव का माहौल हो गया हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी की बड़ी कार्यवाही
पुलिस ने प्रत्याशी समेत 150 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
इस मामले पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘इस मामले का संज्ञान लिया है, साथ ही इस मामले की जानकारी ऊपर भेजी गई है। पुलिस से भी बात की जाएगी।’ मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सिकंदराबाद की नवनिर्वाचित प्रत्याशी बसपा प्रत्याशी बब्बो परवीन और 150 समर्थकों के खिलाफ 188/153बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दलित महिला की नोएडा इलाज के दौरान मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BEEngG
Comments
Post a Comment