असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गाँधी के ‘जनेऊ’ पर साधा निशाना - Khabar NonStop
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गाँधी और बीजेपी के गुजरात चुनाव में उठे मंदिर दर्शन विवाद पर टिपण्णी की है। उन्होनें इस बयानबाजी पर टिपण्णी करते हुए कहा कि क्या डॉ अम्बेडकर ने देश को यही रास्ता दिखाया था। क्या उन्होनें इसी दिन के लिए संविधान का निर्माण किया था कि कोई खुद को ‘जनेऊधारी’ कहे और कोई खुद को ‘हिन्दू’ बताये। क्या स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इन सब चीजों के लिए कुर्बानी दी थी।
ऐतिहासिक इमारतों पर भिड़े संगीत सोम और औवेसी
‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा झूठा
असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस और बीजेपी दलितों और आदिवासियों को इस तरह की बातों से क्या ये संदेश देना चाहती हैं कि वे इनसे कमतर हैं और ये उनसे श्रेष्ठ हैं? उनका सेक्युलरवाद और ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा झूठा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”
पीएम मोदी की इस तस्वीर को देख उड़ जाएंगे होश, इस नेता ने बाताया शर्मनाक
एआईएमआईएम ने खोला खाता
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की करारी हार होने पर ओवैसी ने कहा इन लोगों की हार का ठीकरा हमारे ऊपर फोड़ा जाता है। उन्होनें कहा कि, आपके अंदर जीतने का दम है नहीं और जिम्मेदार हमें ठहरा रहे हैं।” गौरतलब हो उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का भी खता खुल गया है।
ओवैसी का बाबरी मस्जिद पर बड़ा बयान- “इसे किसी को नहीं दे सकते”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j9o2sL
Comments
Post a Comment